Showing posts with label bollywood news. Show all posts
Showing posts with label bollywood news. Show all posts

Sunday, August 19, 2018

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को सलमान खान ने किया कैमरे में कैद

 कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को सलमान खान ने किया कैमरे में कैद, फैन्स बोले- शाहरुख खान लग रहे हो डॉक्टर गुलाटी...
नई दिल्ली: बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'भारत' की माल्टा में शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म का पूरा क्रू माल्टा में डेरा जमाए हुए हैं. माल्टा से सलमान खान के कई वीडियो आ रहे हैं, कुछ दिन पहले सलमान खान अपनी मम्मी के साथ नजर आए थे. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की फोटो खींचते नजर आ रहे हैं. सुनील ग्रोवर ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और इसमें वे बनियान पहनकर खड़े हैं और बड़े ही स्टाइल में पोज दे रहे हैं. फैन्स ने सुनील ग्रोवर से चुटकी ली है और उनके पोज को देखकर लिखा हैः 'शाहरुख खान लग रहे हो डॉक्टर गुलाटी
 कैमरा सलमान खान के हाथ में हैं. लेकिन सुनील ग्रोवर का पोज देखने वाला है, और वह बहुत ही स्वैग में खड़े हैं. अगर सलमान खान जैसा सुपरस्टार फोटो खींचे तो कौन नहीं इस तरह का स्वैग दिखाना चाहेगा. सुनील ग्रोवर ने इस पोस्ट के साथ लिखा हैः "जल्द ही फाइन तस्वीरें पोस्ट करने वाला हूं. जैसे ही आती हैं. सिर्फ फोटोग्राफर को ही ओर ही न देखते रहें! जगह माल्टा है...भारत फिल्म की शूटिंग..." इस तरह सुनील ग्रोवर और सलमान खान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है
 सलमान खान की फिल्म 'भारत' को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं. 'भारत' में कैटरीना कैफ, दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर नजर आएंगे. 'भारत' 2019 की ईद पर रिलीज होगी और इसमें सलमान खान बहुत ही अनोखे अवतार में नजर आएंगे. फिल्म का प्रोमो भी रिलीज हो गया है, और इसे काफी पसंद भी किया गया है.देखना यह है कि सुनील ग्रोवर अगला सरप्राइज क्या देते हैं. वैसे सुनील ग्रोवर 'पटाखा' में भी नजर आएंगे और उसमें भी वे बहुत ही फनी रोल में हैं.

KBC 10: अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग

 KBC 10: घबराहट और आशंकाओं के बीच अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग
नई दिल्ली: महानायक अमिताभ बच्चन न सिर्फ बड़े पर्दे बल्कि स्मॉल स्क्रीन के मेगास्टार हैं. अभिनेता ने शनिवार को पॉपुलर टेलीविजन गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के 10वें सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है. अमिताभ का कहना है कि इस शो से उनका पुराना नाता रहा है. इस मौके पर 75 वर्षीय अभिनेता ने शो के कुछ बीते पलों की यादों को अपने ब्लॉग में बयां किया. बच्चन वर्ष 2000 से इस शो के साथ जुड़े हैं. उन्होंने लिखा, पहले दिन केबीसी की शूटिंग के दौरान आशंकाओं और घबराहट से भरा था.. केबीसी को भारत में 18 वर्ष हो गए हैं और यह 10वां सीजन है... जिसमें से अधिकांश मेरे साथ जुड़ा है... अजीब है पर सच है....    

बिग बी ने आगे लिखा, यह स्थान... यहां काम करने वाले लोग.. बैठकें... उद्धरण और ब्रीफिंग... रचनात्मक सुझावों की इतनी विविधता है कि यहां छोटे से छोटे सुझावों की भी अनदेखी नहीं की जा सकती. 
बच्चन ने लिखा की यह एक गर्व की बात है कि हम लोगों के लाभ के क्या करते हैं, लेकिन उससे भी बड़ा गौरव यहां आने वाले लोगों की उपलब्धियां हैं... और वह खुशी जो कुछ ही घंटों में उस हॉट सीट पर बैठकर लोगों को मिलती है
 'कौन बनेगा करोड़पति' अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय शो 'हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर' का अडेप्टेशन है. इसे अमिताभ बच्चन कई सालों से होस्ट करते आ रहे हैं. बिग बी ने शनिवार रात ट्वीट कर कहा, "केबीसी दोबारा शुरू. इसके 18 साल हो गए हैं और अब 10वां सीजन आ रहा है. इससे पुराना नाता रहा है. आपके प्यार और समर्थन के बिना यह संभव नहीं था."
 मेकर्स ने KBC 10 का नया प्रोमो रिलीज किया. 10वें सीजन की टैगलाइन 'कब तब रोकोगे' है. प्रोमो में अमिताभ बच्चन सूट-बूट में बेहद डैशिंग अंदाज में नजर आए थे. इसके जरिए बिग बी ने जानकारी दी है कि 'KBC 10' 3 सितंबर, मंगलवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा...

Lata Mangeshkar Birthday: लता मंगेशकर की पहली कमाई थी 25 रुपये

भारतरत्न से सम्मानित स्वर-कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की गिनती अनमोल गायिकाओं में है. उनकी मधुर आवाज के दीवाने पूरी दुनिया में ह...